'जिन लोगों ने गमले में मूली नहीं उगाई, वो खेतों में फसल देखकर हैरान ही होंगे', राहुल पर पीएम मोदी का तंज
Lok Sabha PM Modi Speech: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में जवाब दिया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कांग्रेस और नए गठबंधन को खूब सुनाई। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने बयान में खेती किसानी को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि कल यहां (लोकसभा में) दिल से बात करने की बात भी कही गई थी। उनके (राहुल गांधी) दिमाग के हाल को तो एक लंबे समय से जानता हूं। अब उनके दिल का भी पता चल गया।

Recommended Video
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने गमले में मूली नहीं उगाई वह खेतों में फसल देखकर हैरान होने ही होने हैं। इसी के साथ मिर्ची का जिक्र करते हुए भी घेरा।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश के संस्कार की समझ नहीं बची है। पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग लाल-हरी मिर्च में फर्क नहीं कर पाए।
'जिनको सिर्फ नाम का सहारा है...'
पीएम मोदी यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जिनको सिर्फ नाम का सहारा है, उनके लिए कहा गया है कि दूर युद्ध से भागते, नाम रखा रणधीर, भाग्य चंद की आज तक सोई है तकदीर।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "इनको (विपक्ष) जिंदा रहने के लिए भी NDA का सहारा लेना पड़ा। लेकिन घमंड इतना कि NDA में भी दो 'I' पिरो दिए। पहला 'I' 26 दलों का गमन और दूसरा 'I' एक परिवार का गमन। खुद बचने के लिए NDA भी चुराया और इंडिया के भी टुकड़े किए (I.N.D.I.A में डॉट लगाकर)।
'2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म किया'
वहीं विपक्ष की हालिया बैठक पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बंगलुरू में आपने मिल-जुलकर करीब 1.5-2 दशक पुराने UPA का क्रिया कर्म किया है, उसका अंतिम संस्कार किया है। लोकतांत्रित व्यवहार की मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी।
'आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे'
उन्होंने कहा, "मैंने संवेदना व्यक्त नहीं की क्योंकि आप लोग जश्न मना रहे थे। जश्न क्यों मना रहे थे क्योंकि आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे। दशकों पुरानी खटारा गाड़ी को EV दिखाने के लिए कितना बड़ा मजबा लगाया था। आप (विपक्ष) जिसके पीछे चल रहे हैं उनको इस देश की जुबान, इस देश के संस्कार की समझ नहीं है। पीड़ी दर पीड़ी यह लोग लाल और हरी मिर्च में अंतर नहीं समझ पाए।












Click it and Unblock the Notifications