भारतीय ड्रेस में शिंजो और उनकी पत्नी, मोबाइल से यादगार लम्हे को किया कैद
पीएम मोदी और शिंजो आबे आठ किलोमीटर का रोड शो करते हुए एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम पहुंचे।
Recommended Video

नई दिल्ली। जापान के पीएम शिंजो आबे अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में खुली जीप में रोड शो किया। आबे के साथ उनकी पत्नी भी भारत आई है। खास बात यह रही कि रोड शो के दौरान आबे और उनकी पत्नी भारतीय ड्रेस में नजर आए। आबे इस दौरान मोदी जैकेट में नजर आए वहीं, उनकी पत्नी सलवार कुर्ते में नजर आईं। उत्साह से लबरेज जापानी पीएम की पत्नी इस दौरान वहां के नजारे को कैमरे में कैद करती नजर आईं।

पीएम मोदी और शिंजो आबे आठ किलोमीटर का रोड शो करते हुए एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम पहुंचे। पूरे रास्ते में 28 जगहों पर मंच बनाए गये थे जहां अलग अलग राज्यों से आये कलाकार रंगारंग कार्यक्रम कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे और उनकी पत्नी के साथ शहर के प्रसिद्ध अगाशिये टैरेस रेस्टोरेंट में डिनर किया। जापानी पीएम शिंजो आबे को उनके इस गुजरात दौरे पर खास भारतीय-गुजराती पकवानों से सजी थाली परोसी गई। गुजराती थाली में पालक जामुन, रसावाला बटाटा, उंधियू, भिंडा कढ़ी, गुजराती दाल, खिचड़ी, ड्राईफ्रूट्स पुलाव, पूरी, रोटी और बाजरा थेपला खास थे। वहीं स्वीट डिश में जापानी पीएम के लिए केसरिया जलेबी, आइसक्रीम और पेटिट फोर्स (खजूर के बॉल्स) रखे गए थे।
आपको बता दें कि आज पीएम मोदी और शिंजो आबे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। जापान से समझौता होने के बाद पिछले तीन साल से इस पर काम चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications