Narendra Modi in Gujarat: जब अचानक काफिला रोककर पुराने दोस्त हरिभाई से मिले मोदी

हरि‍भाई ने बताया कि है और वह पुराने आरएसएस कार्यकर्ता रहे हैं हाल ही मैं उनकी पत्नी की मौत हो गई है और इस बात की जानकारी पीएम मोदी को थी पीएम मोदी ने उन्हें सांत्वना दिया

Recommended Video

    PM Modi meets his old friend Hari Bhai by stoping convoy in Gujarat | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार को द्वारकाधीश मंदिर से निकलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला अचानक रूक गया इसके बाद मोदी खुद गाड़ी से निकले और एक व्यक्ति से से मिले। पीएम ने उस व्यक्ति से उसका और परिवार का हाल चाल जाना। पीएम ने जिस व्यक्ति से मुलाकात वो उनके पुराने मित्र हरिभाई थे। नरेंद्र मोदी और हरिभाई पिछले 52 साल से अच्छे मित्र हैं।

    Narendra Modi in Gujarat

    हरि‍भाई ने बताया कि है और वह पुराने आरएसएस कार्यकर्ता रहे हैं हाल ही मैं उनकी पत्नी की मौत हो गई है और इस बात की जानकारी पीएम मोदी को थी पीएम मोदी ने उन्हें सांत्वना दिया उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके पुराने दोस्त हैं और बीजेपी की स्थापना समारोह में भी शामिल हुए थे। ताया जा रहा है कि संघ के लिए काम करते समय मोदी और हरिभाई एक ही कमरे में रहते थे। शनिवार को मोदी और उनके पुराने दोस्त से मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें प्रधानमंत्री बड़ी आत्मीयता से दोस्त से मिलते दिखते हैं।

    हरिभाई ने बताया कि दोनों 52 साल से दोस्त रहे हैं। हरिभाई खुद गुजरात में संघ प्रचारक रह चुके हैं। पीएम मोदी ने काफिला रोककर काफी देर तक हरिभाई और अन्य लोगों से बात की। हरिभाई के अनुसार वह मोदी के साथ संघ प्रचारक थे.।दोनों साथ ही रहते थे। उन्होंने संघ के कार्यक्रमों में साथ भाग लिया है।

    गुजरात दौरे के अपने आखिरी पड़ाव यानि रविवार क पीएम मोदी वडनगर जाएंगे, यहां वह इंद्रधनुष मिशन की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य कर्मियों को टैबलेट बाटेंगे, इसके बाद पीएम भरूच जाएंगे और नर्मदा नदी पर बने बैराज की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान पीएम अंत्योदय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे जोकि उधाना और जयनगर बिहार के बीच चलेगी। वडनगर में पीएम के स्वागत के लिए तैयारियां जोरो शोरो पर की जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+