पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए की बात, कहा- जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 फीसदी तक कम दाम में मिल रही दवाइयां

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए भारतीय जनऔषिधि परियोजना, किफायती कार्डियाक स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण के लाभार्थियों के साथ बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अच्छी और सस्ती स्वास्थ सेवाएं जो गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंच सके इसके लिए अच्छे अस्पतालों का निर्माण और डॉक्टरों की सीटें बढ़ाने का काम किया है।

pm modi interacting with beneficiaries of various healthcare efforts of the Central Government

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत हमने सुनिश्चित किया है कि देश की जनता को दवाइयां कम से कम कीमतों में मिल सके। पीएम मोदी ने कहा कि हर सफलता और समृद्धि का आधार स्वास्थ्य है और हमने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा 'आयुष्मान भारत' योजना को लागू किया।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने 'आयुष्मान भारत' के तहत देश के हर कोने में 1.5 लाख स्वास्थ एवं कल्याण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इन केंद्रों पर दवाइयों के साथ डाइगोनोस्टिक की सेवा भी मिलेगी। ह्रदय रोगियों को सहूलियत देने के लिए हमारी सरकार ने स्टेंट के दामों में 80 से 90% तक की कमी की है।

पहले जो स्टेंट 2 -2.5 लाख का मिलता था, अब वो ज़्यादा से ज़्यादा 25 हज़ार में मिलता है। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत हमने सुनिश्चित किया है कि देश की जनता को दवाइयां कम से कम कीमतों में मिल सके। जन औषधि केंद्रों में दवाइयां 50% से 90% तक कम दाम में मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+