PM Modi Indira: CM केजरीवाल बोले- इंदिरा गांधी की तरह चरम पर जा रहे पीएम मोदी, प्रकृति हिसाब करेगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पीएम मोदी का टकराव नया नहीं है। इस बार उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपने क्रियाकलाप में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह चरम पर जा रहे हैं।

PM Modi Indira

PM Modi Indira Gandhi की तरह चरम पर जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ये आरोप लगाया है। उन्होंने आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति के बारे में कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और लोगों को बताएंगे कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने क्रियाकलापों में उसी तरह चरम पर जा रहे हैं, जैसे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने किया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से की। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार केजरीवाल ने कहा, "एक समय था जब (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी चरम पर चली गई थीं, आज पीएम मोदी चरम पर जा रहे हैं।"

आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति के बारे में बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) घर-घर जाकर प्रचार करेगी। आप हर व्यक्ति से बात करेगी। हम उन्हें समझाएंगे कि कैसे पीएम मोदी उसी तरह चरम पर जा रहे हैं जैसा एक बार इंदिरा गांधी ने किया था ... लोग जवाब देंगे, वे सब कुछ देख रहे हैं और गुस्से में भी हैं। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ था। सिसोदिया या उनके रिश्तेदारों के आवासों पर की गई छापेमारी में एक पैसा भी नहीं मिला।

'अच्छा काम बंद करना चाहता है'

उन्होंने कहा, AAP ने तय किया है कि आप घर-घर जाकर प्रचार करेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को उनकी सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने जेल में बंद अपने मंत्रियों का बचाव करते हुए कहा, "उनका इरादा भ्रष्टाचार को रोकना नहीं है, बल्कि दिल्ली में किए गए अच्छे कामों को रोकना है।"

केजरीवाल ने कहा कि घंटों तक चली छापेमारी के बाद सीबीआई अधिकारी सिसोदिया के आवास से 10,000 रुपये भी बरामद नहीं कर सके। "अगर मनीष सिसोदिया भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो क्या वह कल तक मुक्त नहीं हो जाएंगे?" केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ आप घर-घर जाकर अभियान शुरू करेगी।

Recommended Video

    Manish Sisodia Arrest: Arvind Kejriwal ने PM Modi की Indira Gandhi से की तुलना | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं। सिसोदिया को सीबीआई ने 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया था। जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+