कर्नाटक: पीएम मोदी ने किया HAL की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन, कहा- बढ़ रही मेड इन इंडिया ताकत

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हेलीकॉप्टर कारखाने का उद्घाटन किया। साथ ही लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी अनावरण किया।

Karnataka HAL Helicopter Factory:

Karnataka HAL Helicopter Factory: रक्षा के क्षेत्र में भारत एक के बाद एक बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल हो या फिर सेना के लिए अपग्रेड हथियार हर चीज में रक्षा मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का अनावरण भी किया।

कर्नाटक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन हो गया है। पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत की। इसी के साथ इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने तुमकुरु में हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। यह एक समर्पित नई ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री है, जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको सिस्टम को बढ़ाएगी।

कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की सेना और मेड इन इंडिया को ताकत देने वाले, सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। 2014 से पहले के 15 सालों में जितना निवेश एयरोस्पेस सेक्टर में हुआ, उसका 5 गुना पिछले 8-9 वर्षों में हो चुका है। आज हम अपनी सेना को मेड इन इंडिया हथियार तो दे ही रहे हैं बल्कि हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 2014 की तुलना में कई गुना ज्यादा हो गया है।

वहीं विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह तरह के झूठे आरोप लगाए गए। आज HAL की ये हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, HAL की बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है। साथ ही बजट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये सर्वप्रिय बजट है। सर्वहितकारी बजट है। सर्वसमावेशी बजट है। सर्व-स्पर्शी बजट है। ये भारत के युवा को रोजगार के नए अवसर देने वाला बजट है। ये भारत की नारीशक्ति की भागीदारी बढ़ाने वाला बजट है।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है, आज का ये समारोह इसका एक बड़ा प्रमाण है। ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता की यात्रा में एक मील का पत्थर है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की यात्रा में एक मील का पत्थर है। जिसकी शुरुआत कर्नाटक से हुई है, जिसका मतलब विकास, शांति और समृद्धि और भारत का भविष्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+