पीएम मोदी ने रामेश्वरम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्मारक का किया उद्घाटन
रामेश्वरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन किया हैं। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज दूसरी पुण्यतिथि हैं। डॉ. कलाम के स्मारक उद्घाटन के वक्त पीएम मोदी के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी, केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन और राजग की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।

इससे पहले पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि कि प्रधानमंत्री स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराएंगे। इस स्मारक का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के बाद 'कलाम संदेश वाहिनी ' प्रदर्शनी बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करेगी।

आपको बता दें कि डॉ. कलाम का यह स्मारक 15 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है। 27 जुलाई, 2015 को शिलांग में देश के महान वैज्ञानिक डॉ. कलाम का देहांत हो गया था। आपको बता दें कि पीएम मोदी एक दिन के लिए रामेश्वरम दौरे पर हैं जहां वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications