'हमारी सरकार के प्रयासों से नॉर्थ ईस्ट में हर तरफ शांति', असम में बोले पीएम मोदी
PM Modi in Assam: पीएम मोदी ने आज असम को एम्स की सौगात देते हुए 500 टीपीडी मेथनॉल प्लांट का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से नॉर्थ ईस्ट में हर तरफ शांति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं, जहां सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ गुवाहाटी में मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी के साथ उन्होंने डिब्रूगढ़ के नामरूप में 500 टीपीडी मेथनॉल प्लांट समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज असम और पूर्वोत्तर को एम्स गुवाहाटी और तीन नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है।
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कहा कि आज पूर्वोत्तर के रेल संपर्क से जुड़े कई प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे याद है जब मैं विधानसभा चुनाव के दौरान यहां आया था तब मैंने कहा था कि वो दिन दूर नहीं जब लोग A से असम बोलेंगे। आज वाकई असम A1 प्रदेश बन रहा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेथनॉल संयंत्र बनने से असम अब पड़ोसी देशों को मेथनॉल निर्यात कर पाएगा। आज यहां रेलवे के 5 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है इन पर 6000 से अधिक रुपए का निवेश हुआ है। ये असम सहित नॉर्थ ईस्ट के बहुत बड़े हिस्से के विकास को गति देने वाला है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि आपके रास्ते में आने वाली हर अड़चन को जल्द-जल्द से दूर करने का प्रयास किया जाए। आज यहां जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है ये भी इसी का उदाहरण है।
यह समारोह "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का प्रतिबिंब हैं। यह उत्सव "सबका प्रयास" के साथ विकसित भारत के हमारे संकल्प को पूरा करने की प्रेरणा है। इसी भावना के साथ पूर्वोत्तर और असम के विकास के लिए आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, "भारत की विशेषता यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं हजारों-हजार वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई हैं। हमारी सरकार के प्रयासों से आज नॉर्थ ईस्ट में हर तरफ स्थाई शांति आ रही है, अनेकों युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास के रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications