P20 Summit: PM मोदी ने किया पी20 सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- यह कार्यक्रम संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) का उद्घाटन किया। इसकी थीम 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद' रखी गई है। कार्यक्रम में 25 देशों के प्रिजाइडिंग ऑफिसर और G20 सदस्य देशों के 10 डिप्टी स्पीकर शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया।
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया की संसदीय प्रथाओं का "महाकुंभ" है। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से 9वें G20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) में आपका स्वागत करता हूं। यह शिखर सम्मेलन दुनिया भर की संसदीय प्रथाओं के 'महाकुंभ' की तरह है।

प्रधान मंत्री ने कहा कि संसद बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने भारत की चंद्रमा पर लैंडिंग और जी20 शिखर सम्मेलन के सफल समापन की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि आज, हम P20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। ये शिखर सम्मेलन हमारे देश के लोगों की शक्ति का जश्न मनाने का भी एक माध्यम है। पी20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की जननी है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है।
पी20 शिखर सम्मेलन में जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इसका विषय 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद' है।
-
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications