राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 30 हजार से ज्यादा युवा लेंगे भाग

PM मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन हुबली-धारवाड़ में करेंगे। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को कार्यक्रम की शुरुआत होगी 16 जनवरी को इसका समापन होगा।

नरेंद्र मोदी

National Youth Day celebrations: स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उद्घाटन समारोह में 30 हजार से ज्यादा युवा भाग लेंगे। PM मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन हुबली-धारवाड़ में करेंगे। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को कार्यक्रम की शुरुआत होगी 16 जनवरी को इसका समापन होगा।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने Indore में Global Investors Summit में India का ऐसे किया बखान | वनइंडिया हिंदी

    स्वामी विवेकानंद का नाम लेते ही आंखों के सामने एक ऐसी व्यक्ति की तस्वीर उभरकर सामने आती है , जिसमें साहस, ज्ञान, प्रेम, दया और ऊर्जा कूट-कूटकर भरी थी, जिन्होंने जीवन को सादगी लेकिन सत्य और तथ्यों के साथ जीने की राह दिखाई थी। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी इंसान के अंदर जोश भर देते हैं। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था, उनके जन्मदिन को पूरा देश 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाता है।

    स्वामी विवेकानंद ज्ञान के अथाह सागर थे, उनके जीवन से जुड़ी बहुत सारी कहानियां और किस्से हैं, जो उनके सरल और दमदार सोच को भली-भांति परिभाषित करते हैं। वो असाधारण व्यक्तित्व के मालिक थे। एक बार की बात है कि स्वामी विवेकानंद विदेशी यात्रा पर थे। वो हमेशा गेरुआ वस्त्र पहना करते थे, वो उसी वस्त्र में अमेरिका की सड़कों में घूम रहे थे कि तभी एक विदेशी व्यक्ति उनके कपड़े पर तंज कसने लगा लेकिन स्वामी जी को कोई असर नहीं पड़ा, वो चुपचाप आगे बढ़ते गए।

    यह भी पढ़ें- 2024 में राहुल या केजरीवाल को अकेले पीएम मोदी के खिलाफ उतारा तो.....ओवैसी ने विपक्ष से कह दी बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+