National Youth Day: पुडुचेरी में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया मंत्र, कहा- लड़ो और जीतो

नई दिल्ली। बुधवार को पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25वें युवा महोत्सव कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास दो बड़ी ताकत है एक डेमोग्राफी और दूसरी डेमोक्रेसी। साथ ही उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में 'प्रतिस्पर्धा और जीत' का मंत्र दिया।

pm modi inaugurate 25th youh festival in festival on birthday anniversary of vivekananda

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है। भारता के पास ये दोनों ताकत है। बता दें कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती नेशनल यूथ डे के रूप में मनाया जाता है।

Recommended Video

    National Youth Day: PM Modi ने Puducherry में युवाओं को दिया संदेश, देखें क्या बोले | वनइंडिया हिंदी

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 भारत के युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के युवाओं को देश के लिए जीना है और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करना है। युवाओं की ताकत भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में जोर देकर कहा कि कई स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे युवा ऐसे व्यक्तियों के बारे में जितना अधिक लिखेंगे और शोध करेंगे, देश की भावी पीढ़ियों में उतनी ही अधिक जागरूकता बढ़ेगी।

    बता दें कि इस पांच दिन पुडुचेरी युवा महोत्सव में भारत के हर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भाग लेंगे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य युवा नागरिकों को राष्ट्र-निर्माण की दिशा में प्रेरित करना, प्रज्वलित करना, एकजुट करना और सक्रिय करना है, ताकि हमारे जनसांख्यिकीय ताकत की वास्तविक क्षमता को उजागर किया जा सके।

    वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइये हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+