'पूरे देश में गूंज, NDA पार करेगा 400 का आंकड़ा', लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में पीएम मोदी का बड़ा दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र को कई बड़ी सौगात दीं। विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल पहुंचे पीएम ने राज्य को रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित बुनियादी ढांचागत कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके अलावा विदर्भ से ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की।

पीएम मोदी बुधवार (28 फरवरी) को महाराष्ट्र के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम यवतमाल में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। मोदी ने यहां से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त जारी की।

PM Modi in Vidarbha Maharashtra

विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल शहर में इसके अलावा पीएम ने करीब 35 हजार करोड़ रुपये की कई प्रोजेक्ट्स- योजनाओं का उद्घाटन-लोकार्पण किया। पीएम ने जिन प्रोजेक्ट्स की सौगात दी उनमें 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क और सिंचाई की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।

इस मौके पर मंच से पीएम ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया और कहा कि उनके जीवन का हर क्षण भारत को एक विकसित देश बनाने के संकल्प के लिए समर्पित रहा है। वहीं भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र कररते हुए पीएम ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने अगले 25 वर्षों की नींव रखी है। प्रधान मंत्री ने कहा कि पूरे देश में एक गूंज है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।

मंच से पीएम ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते विदर्भ की धरती को नमन किया और कहा, "...जब 10 साल पहले, मैं 'चाय पर चर्चा' के लिए यवतमाल आया था, तो आपने आशीर्वाद दिया था।" हमें। भारत की जनता ने एनडीए को 300 के पार पहुंचाया। 2019 में भी हम 350 के पार पहुंचे। सभी वर्गों की महिलाएं हमें आशीर्वाद देने के लिए यहां आई हैं।"

वहीं कांग्रेस और आईएनडीआईए पर भी पीएम ने तीखे बाण चलाए। पीएम ने कह, "जब केंद्र में इंडी गठबंधन सत्ता में था तो विदर्भ के किसानों के लिए पैकेज की घोषणा दिल्ली से होती थी, लेकिन बीच में ही लूट ली जाती थी। किसानों और आदिवासियों को कुछ नहीं मिला। आज मैंने एक बटन दबाया और पीएम किसान सम्मान निधि के 21,000 करोड़ रुपये करोड़ों किसानों के खाते में पहुंच गए। ये मोदी की गारंटी है।"

पीएम मोदी ने पूर्व की केंद्र की कांग्रेस की सरकार से तुलना करते हुए कहा कि अगर आज वही सत्ता होती तो जो 21,000 करोड़ रुपये किसानों को मिले हैं, उनमें से 18,000 करोड़ रुपये तो बीच में ही लुट गये होंगे। पीएम मोदी ने कहा, "2014 से पहले देश के गांवों में अराजकता थी. लेकिन तत्कालीन INDI गठबंधन की सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं थी. आजादी से लेकर 2014 तक देश के गांवों में अराजकता का माहौल था...तब 100 में से केवल 15 परिवारों को पाइप के माध्यम से पानी मिलता था। इसे समाप्त करने के लिए, मैंने 'हर घर जल' की गारंटी दी... अब, 100 में से 75 ग्रामीण परिवारों को पाइप के माध्यम से पानी मिलता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+