PM Modi In South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रवासी भारतीय महिलाओं ने पीएम मोदी को बांधी राखी

PM Modi In South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रवासी भारतीयों की महिला सदस्यों ने मंगलवार को देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें राखी बांधी।

आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय के एक सदस्य के साथ-साथ लेखक और सांस्कृतिक संरक्षक डॉ. सर्रेस पदयाची ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी।

दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी महिलाओं ने PM मोदी को बांधी राखी

सर्रेस पदयाची का जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ था। वे दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक है। पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका आगमन से पहले आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष अर्थी नानकचंद शानंद ने आज कहा था कि पीएम दुनिया को 'वसुधैव कुटुंबकम' के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे लिए भाई से ज्यादा पिता तुल्य हैं। मुझे लगता है कि यहां उनकी उपस्थिति हमें यह महसूस कराती है कि हम पीएम मोदी दुनिया को 'वसुधैव कुटुंबकम' एक पृथ्वी, एक परिवार के रूप में देखते हैं।

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमारे मन में पीएम मोदी जी के लिए अत्यंत सम्मान है, क्योंकि उन्होंने निश्चित रूप से कई बदलावों में योगदान दिया है। इससे न केवल भारत को बल्कि दक्षिण अफ्रीका को भी फायदा होगा। न सिर्फ भारतीय समुदाय ने राखी बांधी बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दक्षिण अफ्रीका में बेहद खास आध्यात्मिक स्वागत भी हुआ।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान लैंडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+