Chandrayaan-3: दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3, बुधवार शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। यदि लैंडर लैंडिंग में सफल रहता है, तो यह पहली बार होगा कि किसी अंतरिक्ष यान ने इस क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की है।

चंद्रयान लैंडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

इसरो वैज्ञानिकों ने मंगलवार शाम को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने के लिए निर्धारित समय पर है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है।

दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, क्योंकि यह बेहद ऊबड़-खाबड़ और पहाड़ी इलाका है। बताया गया कि लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण शाम 5:20 बजे शुरू होगा।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और इसने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। मिशन में शामिल हैं एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रणोदन मॉड्यूल।

बता दें कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका गए हैं। इस दौरान जोहान्सबर्ग में प्रवासी भारतीय महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी बांधी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+