Rajya Sabha:कौन हैं 'आंदोलनजीवी' और क्या है 'नया FDI',प्रधानमंत्री मोदी ने ये बताया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में कृषि कानूनों पर उठ रहे सवालों और दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को लेकर अपनी बातें संसद के जरिए देश के सामने रखी हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने हर आंदोलन में पर्दे के सामने और पर्दे के पीछे रहकर आंदोलन में घुसने वाले समाज के एक कथित वर्ग को खूब सुनाया है। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन में विदेशों से जहर घोलने की कोशिशों को भी नया एफडीआई कहकर तंज कसा है।

Recommended Video

    Farmers Protest: जानिए PM Modi के Rajya Sabha में दिए भाषण की 10 बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    Prime Minister Narendra Modi has drawn a lot of people who have entered every movement in the Rajya Sabha today and described them as Andolan Jivi or parasite

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा है कि अगर कृषि कानूनों में कोई सुधार की जरूरत लगती है तो सरकार इसके लिए तैयार है। लेकिन, इसके लिए सबको बातचीत के लिए आगे आना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर कुछ लोग किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तो इसमें विदेशी ताकतें भी बेनकाब हो रहे हैं।

    इसी कड़ी में उन्होंने हर आंदोलन में कथित 'घुसपैठ' करने वाले कुछ चेहरों को बिना नाम लिए उन्हें परजीवी तक कह डाला है। पीएम मोदी ने कहा है कि श्रमजीवी, बुद्धिजीवी जैसे शब्द पहले से सुनते आ रहे हैं। लेकिन 'अब देश में एक नया वर्ग पैदा हुआ है- आंदोलनजीवी। जहां भी प्रदर्शन होंगे ये लोग देखे जा सकते हैं। चाहे यह वकीलों का आंदोलन हो, चाहे छात्रों का हो या फिर मजदूरों का .....वो सामने से या पर्दे के पीछे से उसमें शामिल हो जाते हैं। वो आंदोलन के बिना जीवित नहीं रह सकते। ये परजीवी होते हैं। हमें इन्हें पहचानना होगा और इनसे राष्ट्र को बचाना होगा। '

    इसके बाद पीएम मोदी ने एफडीआई या 'फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट' का एक नया नामांकरण किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है- 'राष्ट्र प्रगति कर रहा है और हम एफडीआई की बातें करते हैं, लेकिन मैं देखता हूं कि एक नया एफडीआई सामने आया है। हमें इस नए एफडीआई से राष्ट्र की रक्षा करनी होगी। हमें फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट की आवश्यकता है, लेकिन नया एफडीआई 'फॉरेन डिस्ट्रक्शन आइडियोलॉजी' है, हमें इससे खुद की रक्षा करनी होगी।' दरअसल, किसान आंदोलन के नाम पर हाल में जिस तरह से कथित तौर पर एक संगठित विचारधारा के लोगों ने देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश शुरू की है, पीएम मोदी बिना किसी का नाम लिए, उसी की ओर इशारा कर रहे थे। दरअसल, इसके पीछे वह विवादित 'टूलकिट' है, जिससे यह बात सामने आई थी कि किस तरह से किसान आंदोलन के जरिए देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+