'सरदार पटेल देश के पहले पीएम होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती'

नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने सरदार पटेल के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी साहब, कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में.. पीएम मोदी ने कहा कि जब गुजरात में चुनाव होते हैं तो सरदार पटेल कांग्रेस के पोस्टर में नजर आते हैं, लेकिन देश भर में कहीं नजर नहीं आते हैं।

गुजरात में ही केवल कांग्रेस के पोस्टर में दिखाई देते हैं सरदार पटेल

गुजरात में ही केवल कांग्रेस के पोस्टर में दिखाई देते हैं सरदार पटेल

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल को कांग्रेस ने देश का पहला गृहमंत्री बनाया था, वो पक्के कांग्रेसी थे। लेकिन मैं हैरान हूं कि वे गुजरात में ही केवल कांग्रेस के पोस्टर में दिखाई देते हैं, अन्य जगह नहींं दिखाई देते हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा मानना है कि सरदार पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो शायद आज जम्मू-कश्मीर की समस्या नहीं होती, हिंदुस्तान के गांवों की आज जो जद्दोजहद है वो भी ना होती।

गुलाम नबी आजाद पर किया तंज

गुलाम नबी आजाद पर किया तंज

पीएम मोदी ने कहा, 'सरदार पटेल के सम्मान में हमने जो स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाया हैं, मैं आग्रह करूंगा कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता एक बार तो वहां जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करके आएं। मैं गुलाम आजाद से भी अनुरोध करूंगा 'कुछ दिन तो गुजारिये गुजरात में।' गुलाम नबी आजाद पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इनको कुछ धुंधला नजर आ रहा है, जब तक राजनीतिक चश्मे से सब देखा जायेगा तो धुंधला ही नजर आएगा और इसलिए अगर हम राजनीतिक चश्में उतारकर हम देखेंगे तो देश का भविष्य नजर आएगा।'

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

इस दौरान ईवीएम के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'चुनाव प्रक्रिया में सुधार होते रहे हैं और होते रहने चाहिए। खुले मन से इस पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन बिना चर्चा के ये कह देना कि हम एक देश-एक चुनाव के पक्ष में नहीं हैं, कम से कम चर्चा तो करनी चाहिए। ये समय की मांग है कि देश में कम से कम मतदाता सूची तो एक हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+