गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी, अमित शाह भी होंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई। इस हाई लेवल मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पूरे साल के बड़े घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की जा सकती है।

चांदनी चौक में शीशगंज गुरुद्वारे में मत्था टेक सकते हैं पीएम
गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे में मत्था भी टेक सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रकाश पर्व के दिन पीएम मोदी गुरु तेग बहादुर के स्मारक का लोकार्पण भी कर सकते हैं। इस विशालकाय स्मारक में गुरु के त्याग और बलिदान की जानकारी होगी। सेंट्रल वर्ज पर इसे 40 फीट ऊंचाई और 25 फीट चौड़ाई में बनाया गया है। इसकी मोटाई सात फीट होगी।












Click it and Unblock the Notifications