Twitter पर पीएम मोदी के हुए 7 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टिव नेता
नई दिल्ली, 29 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा कार्यकाल है और इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में गजब की लोकप्रियता कमाई। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पीएम मोदी के लाखों चाहने वाले हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर पीएम मोदी अब सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अब 70 मिलियन (7 करोड़) फॉलोअर्स हो गए है।
Recommended Video

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा ट्विटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स थे। लेकिन ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अब पीएम मोदी एक्टिव नेताओं की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के 8 करोड़ 87 लाख फॉलोअर्स थे जबकि पीएम मोदी को 7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वहीं, राजनीति से सन्यास ले चुके अमेरिका के ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12 करोड़ 98 लाख फॉलोअर्स हैं। इससे पहले पीएम मोदी साल 2020 में अगस्त और अक्टूबर महीने के बीच गूगल, यूट्यूब और ट्विटर पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए राजनेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे थे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: गुजरात में एक साथ सड़क पार करते दिखे 3 हजार से ज्यादा हिरण, मोदी ने कहा- अद्भुत दृश्य
उस दौरान पीएम मोदी की ब्रांड वैल्यू करीब 336 करोड़ रुपए आंकी गई थी। बता दें कि यह ब्रांड वैल्यू सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और एंगेजमेंट के आधार पर मापी जाती है। बता दें कि ट्विटर पर कई ऐसी हस्तियां भी हैं जिन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में सिंगर जस्टिन बीबर का नाम दूसरे नंबर पर आता है, पहले नंबर पर बराक ओबामा ही हैं। ट्विटर पर जस्टिन के 11 करोड़ 38 लाख फॉलोअर्स, इसके बाद तीसरे स्थान पर अमेरिका की मशहूर पॉप स्टार कैटी पैरी का नाम आता है। उन्हें 10 करोड़ 88 लाख उन्हें फॉलो करते हैं।
-
PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का', TMC पर 'जंगल राज' का आरोप -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications