लॉकडाउन के दौरान जनता की मदद करने पर पीएम मोदी ने की मंत्रियों की तारीफ

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के दौरान लोगों की मदद करने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों की तारीफ की है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट किेया और इसमें अलग-अलग मंत्रालयों की तरफ से लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना की है। पीएम मोदी ने लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे की भी तारीफ की है। आपको बता दें कि देश में लॉकडाउन का दूसरा दौर जारी है जो तीन मई को खत्‍म होगा।

modi-lockdown.jpg

हर हाल में जीतेगी मानवता

स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास की तरफ से हुई एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'दुनिया साथ में मिलकर कोविड-19 से लड़ रही है। मानवता हर हाल में इस महामारी में जीतकर आगे आएगी।' दूतावास की तरफ से ट्वीट किया गया था इसमें लिखा, ' 1000 मीटर से भी ज्‍यादा बड़ा भारतीय तिरंगा मैथेरॉन माउंटेन, जेरमैट्ट पर लहरा रहा है। स्विट्जरलैंड में लहराता यह तिरंगा कोविड-19 की लड़ाई में भारतीयों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन कर रहा है।' पीएम मोदी ने इसके साथ ही अलग-अलग मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाल रहे मंत्रियों और अपने कैबिनेट साथियों की कोशिशों के लिए आभार जताया।

भारतीय रेलवे पर गर्व

रेल मंत्री पीयूष गोयल की एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'भारतीय रेलवे की टीम आप पर गर्व है। वे लगातार इस नाजुक घड़ी में हमारे देशवासियों की मदद कर रहे हैं।' गोयल ने लिखा था कि लॉकडाउन के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया गया मगर रेलवे को नहीं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया और लिखा कि वह सिलेंडर डिलीवरी करने वाले लोगों के शुक्रगुजारत हैं जो लॉकडाउन के दौरान भी अपनी जिम्‍मेदारी को पूरा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस जवाब दिया और लिखा, 'पूरे दिन काम करने वालों की सराहना।' इसी तरह से टैक्‍स डिपार्टमेंट ने कहा कि पिछले 10 दिनों में करीब 8.2 लाख स्‍मॉल बिजनेस को सीबीडीटीी की तरफ से 5,204 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस पर पीएम मोदी ने लिखा कि विभाग हर छोटे और मध्‍यम बिजनेस की मदद कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+