नोटबंदी पर बोले पीएम, गरीब की ताकत बढ़ाने के लिए ये काम किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के डीसा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने दूध सहकारी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया।
डीसा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के डीसा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने दूध सहकारी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की रैली को संबोधित किया।

डेयरी संयत्र का किया उद्घाटन
गुजरात के डीसा में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी का खास स्वागत किया गया। उन्हें खास पगड़ी पहनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर दुग्ध सहकारी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साथ-साथ कई और लोक कल्याणकारी परियोजनाओं की शुरूआत किया। इस मौके पर उन्होंने किसान रैली को संबोधित किया।
बनासकांठा के दीसा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि यहां की मिट्टी के बेटे के रूप में आया हूं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा पर यह जिला रेगिस्तान में भी अपने भाग्य को कैसे बदल सकता है इसका जीता जागता उदाहरण यहां के लोगों की सफलताएं हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि बनासकांठा के किसान मेरे पुतले जलाते थे, लेकिन मैं उनके बीच जाता था और कहता था कि भाग्य बदलना है तो पानी बचाना होगा, मेरा सौभाग्य है कि यहां के किसानों ने मेरी बात मानी और आज यह जिला गुजरात में सिंचाई के मामले में नंबर एक पर है।
मोदी ने कहा कि जब मैं नया-नया मुख्यमंत्री बना था तो कई सवाल उठाए गए थे। लोग कहते थे कि मोदी क्या कर पाएगा? तब मेरा पहला कार्यक्रम इस डीसा की धरती पर ही हुआ था।
नोटबंदी पर बोले पीएम, गरीब की ताकत बढ़ाने के लिए ये काम किया
नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 8 नवंबर के बाद बड़े नोटों की नहीं बल्कि छोटे नोटों की पूछ बढ़ी है।
पीएम मोदी ने कहा कि 8 नवंबर के पहले 100 के नोट की कोई कीमत थी क्या? 50 के नोट की कोई कीमत थी क्या? छोटे को कोई पूछता था क्या?
उन्होंने कहा कि 8 तारीख से पहले 100, 50, 20 के नोटों की कोई कीमत थी क्या? 8 तारीख के बाद छोटे नोटों में जान आ गई। उन्होंने कहा कि गरीब की ताकत बढ़ाने के लिए ये काम मैंने किया।












Click it and Unblock the Notifications