PM Modi Speech: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान –22 सितंबर से शुरू होगा ‘GST बचत उत्सव’, संबोधन की 5 बड़ी बातें
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम देश को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर की सुबह से ही देश में 'GST बचत उत्सव' शुरू हो जाएगा। इस ऐतिहासिक बदलाव का सीधा असर हर वर्ग के लोगों की जेब पर पड़ेगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत नवरात्रि की बधाई देकर की और इसे देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया।
'बचत उत्सव' से हर परिवार को राहत
पीएम मोदी ने कहा कि इस बचत उत्सव का लाभ गरीब, मध्यमवर्गीय, न्यू मिडिल क्लास, किसान, महिलाएं और व्यापारी सभी को मिलेगा। त्योहारों के इस मौसम में लोग अपनी पसंद का सामान सस्ती कीमतों पर खरीद पाएंगे। मोदी ने कहा, "हर घर में खुशहाली होगी, हर परिवार का मुंह मीठा होगा। यह सुधार भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई गति देगा।"

निवेश और कारोबार पर सकारात्मक असर
प्रधानमंत्री ने बताया कि नए GST ढांचे से कारोबार करना आसान होगा। देशी-विदेशी निवेशकों को भारत और ज्यादा आकर्षक बाजार लगेगा। उन्होंने जोर दिया कि इस सुधार से हर राज्य को बराबरी का मौका मिलेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी।
पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें (PM Modi Speech 5 key highlights)
🔹 1. पीएम मोदी ने कहा, ''जो देश के लोगों की जरुरत का है, जो हम देश में ही बना सकते हैं। वो हमें देश में ही बनाना चाहिए।''
🔹 2. पीएम मोदी ने कहा, ''हम वो सामान खरीदें जो MADE IN INDIA हो, जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो, हमारे देश के बेटे-बेटियों का पसीना हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है।''
🔹 3.पीएम मोदी ने कहा, ''जो देश के लोगों की जरुरत का है, जो हम देश में ही बना सकते हैं, वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली... वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही शक्ति मिलेगी।''
🔹 4. पीएम मोदी ने कहा, ''GST कम होने से अब देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। इस जीएसटी रिफॉर्म में 'नागरिक देवो भव: की साफ झलक दिखाई देती है।''
🔹 5. पीएम मोदी ने कहा, ''जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया। हमने हर स्टेक होल्डर से चर्चा की, हमने हर राज्यों की हर शंका का निवारण किया। हर सवाल का समाधान खोजा। सभी राज्यों को, सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया। यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा था कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ।''
GST की पुरानी मुश्किलों की याद
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2017 से पहले की स्थिति को याद दिलाते हुए कहा कि एक वक्त था जब देश में टैक्स का जाल बिछा हुआ था। "दर्जनों टैक्स और अलग-अलग नियमों की वजह से एक शहर से दूसरे शहर माल भेजना किसी परीक्षा से कम नहीं था। चेकपोस्ट पर लंबी लाइनों में गाड़ियां खड़ी रहती थीं और कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ता था।"
अब होगी आसान राह
मोदी ने कहा कि GST के जरिए इस जटिल सिस्टम को खत्म किया गया और अब अगले चरण का आगाज हो रहा है। 22 सितंबर से शुरू हो रहा नया टैक्स ढांचा न सिर्फ ग्राहकों के लिए राहत लाएगा बल्कि व्यापारियों को भी पारदर्शी और सरल व्यवस्था देगा।
नवरात्रि पर खास तोहफा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर यह सुधार भारत के आर्थिक आत्मनिर्भरता अभियान को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस बचत उत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।












Click it and Unblock the Notifications