अमेरिका से लौटे PM मोदी का पालम एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जेपी नड्डा बोले- दुनिया में भारत का कद बढ़ा है
नई दिल्ली, सितंबर 26। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन की अमेरिका यात्रा से भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी का विमान रविवार को पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। जेपी नड्डा के अलावा पालम एयरपोर्ट पर दिल्ली के सभी सांसद और कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी पीएम का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा ये साबित करती है मोदी के नेतृत्व वाले भारत को अब दुनिया अलग तरह से देखती है।
Recommended Video

हम पीएम मोदी का आभार जताते हैं- नड्डा
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के विचार को जिस तरह से विश्व पटल पर रखा है, उसके लिए हम उनका आभार जताते हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी की कमला हैरिस और जो बाइडेन के साथ हुई मुलाकात ये बताती है कि भारत को देखने का दुनिया का नजरिया अब बदला है। नड्डा ने कहा कि इस दौरे पर भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर जिस बेबाकी से मुलाकात हुई, वो दिखाती है कि दुनिया की नजरों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है।

'दिल्ली की जनता सुबह से ही अपने प्रिय नेता के लिए यहां आई है'
जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका में जो भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है, उसके लिए मैं सभी देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं, दिल्ली की जनता आज सुबह से ही अपने प्रिय नेता को देखने और उनका स्वागत करने के लिए यहां पहुंची हुई है। आपको बता दें कि पालम एयरपोर्ट पर बीजेपी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत किया गया।

पीएम मोदी ने UNGA को किया था संबोधित
आपको बता दें कि कोरोना काल के बीच पीएम मोदी का एशिय के बाहर ये पहला विदेश दौरा था। शनिवार को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की थी। इस दौरे पर पीएम मोदी की जापान और ऑस्ट्रेलिया के PM से भी मीटिंग हुई थी। मोदी ने चार देशों के समूह QUAD की बैठक में हिस्सा लिया और अमेरिका के टॉप CEOs से भी मिले।
ये भी पढ़ें: फाइनल स्टेज में है दुनिया की पहली DNA आधारित वैक्सीन, पीएम मोदी ने UNGA को बताया












Click it and Unblock the Notifications