गुलाम नबी आजाद की तारीफ कर भावुक हुए PM Modi, तो एक्टर रितेश देशमुख ने लिखी ये बात
गुलाम नबी आजाद की तारीफ कर भावुक हुए PM Modi, तो एक्टर रितेश देशमुख ने लिखी ये बात
नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्ष के नेता गुलाब नबी आजादी का कार्यकाल समाप्त होने पर एक विदाई भाषण दिया। जिसमें पीएम मोदी ने गुलाब नबी से एक जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया और उन्हें अपना पुराना दोस्त बताते हुए भावुक हो गए। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने पीएम मोदी के गुलाब नबी को अपना सच्चा दोस्त बताने के बाद प्रभावित होकर ट्वीट किया है।

रितेश देखमुख ने पीएम मोदी के भाषण को लेकर ट्वीट करते हुएलिखा गुलाब नबी आजाद साहब की राज्यसभा से विदाई पर पीएम मोदी के भाषण से मैं बहुत प्रभावित हुआ। रितेश का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राज्यसभा पीएम मोदी ने गुलाब नबी की विदाई के समय एक पुराना वाक्या बताया जिसमें पीएम ने बताया कि उस समय नबी सीएम थे और मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री था। उस समय हम दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही। पीएम मोदी ने उस वाक्यें का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार गुजरात के कुछ यात्रियों पर
आतंकवादियों ने हमला हुआ उसमें 8 लोग उसमें मारे गए। जिसके तुरंत बाद गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया। पीएम ने कहा मेरे लिए वो बड़ा भावुक पल था। उन्होंने सुबह पूछा मोदी जी सब पहुंच गए। उस समय उनके आंसू रुक नहीं रहे थे। उस समय प्रणव मुखर्जी जी रक्षा मंत्री थे। मैंने उनसे कहा कि अगर मृतक शरीरों को लाने के लिए सेना का हवाई जहाज मिल जाए तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए, मैं करता हूं व्यवस्था।
पीएम मोदी ने बताया कि उस पूरी राज गुलाम नबी एयरपोर्ट पर ही थे। इसके बाद उन्होंने मुझे पर्सनली फोन कर पूछा । उस समय उन्होंने वैसी ही चिंता की जैसे अपने परिवार के सदस्य की चिंता करते हैं। पीएम मोदी ने कहा सत्ता जीवन में आते रहती है लेकिन उसे कैसे पचाना ये कोई गुलाम जी से सीखे। इसलिए एक मित्र के रूप में गुलाम नबी जी का घटना और अनुभव के आधार पर मैं आदर करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी सौम्यता, नम्रता, देश के लिए कुछ कर गुजरने की कामना उन्हें चैन से बैठने नहीं देगी। देश को उनके अनुभव से लाभ होगा। "












Click it and Unblock the Notifications