सुकन्या योजना:15 अगस्त को PM मोदी 18 साल तक की लड़कियों को देंगे 10000 का चेक,जानें इस Viral मैसेज का सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मैसेज मोदी सरकार की चर्चित स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 15 अगस्त को पीएम मोदी इस स्कीम के तहत 1 से 18 साल की बच्चियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10000 रुपए का चेक सौंपेगे। मैसेज में इस बात का दावा किया जा रहा है और लोगों को जल्द जल्द इसके लिए मैसेज के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है। मैसेज में जो तस्वीर और लोगो इस्तेमाल किए जा रहे वो सुकन्या स्मृद्धि योजना और भारत सरकार के हैं। वहीं पीएम मोदी की तस्वीर भी इस्तेमाल की गई है। ये संदेश व्हाट्सएप, फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है। संदेश में लिखा है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसलिए ज्यादा से ज्यादा गुप्स में शेयर करें। इसी वजह से ये मैसेज तेजी से वारयल हो गया है। अब आपको इस मैसेज की सच्चाई बताते हैं।

 क्या है वायरल मैसेज

क्या है वायरल मैसेज

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तस्वीर, भारत सरकार के चिन्ह और सुकन्या योजना के लोगो के साथ दावा किया जा रहा है कि 15 अगस्त को पीएम मोदी 18 साल तक की लड़कियों को 10000 रुपए का चेक सौंपेगे। इस चेक को पाने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अगस्त बताई गई है। संदेश में लिखा गया है कि जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों को भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके। इस मैसेज में रजिस्ट्रेशन लिंक भी दिया गया है, जिसपर क्लिक कर लोगों को पंजीकरण करवाने को कहा जा रहा है।

पढ़ें-सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश से पहले जरूर जान लें ये 10 बड़ी बातें

 यहां समझिए इस वायरल मैसेज का पूरा खेल

यहां समझिए इस वायरल मैसेज का पूरा खेल

मैसेज के लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक वेब साइट का पेज खुल जाता है। वेबसाइट पर आपसे कन्या का नाम, आवेदक का नाम , उम्र और राज्य का नाम पूछा जा रहा है। इसके अलावा न तो कोई ईमेल आई और ना ही कोई पता या संपर्क नंबर मांगा जा रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप इस स्कीम के लिए चयनित हैं इसकी जानकारी कैसे मिलेगी? इस वेबसाइट पर कोने के तरफ आपको वेब साइट के बारे में जानकारी लेने के लिए About Us का विकल्प दिया ग या। अगर आप इसपर क्लिक करेंगे तो एक और नया पेज खुलेगा। जिसपर साफ- साफ लिखा है कि यह वेबसाइट भारत सरकार से जुड़ी हुई नहीं है ना ही हम आपसे किसी प्रकार की हासिल करने के लिए यह कर रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को सुकन्या योजना के बारे में जागरूक करना है।

 फेक संदेश के जरिए पैसे कमाने का खेल

फेक संदेश के जरिए पैसे कमाने का खेल

वेबसाइट पर जब आप रजिस्ट्रेश के लिए जानकारी भरेंगे तो एक कॉल म ऐसा भी है, जिसमें आपसे ये कहा जाता है कि इस संदेश को कम से कम 10 व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें। ऐसा करने से ये मैसेज कुछ ही देर में सौ हजार और लाखों लोगों तक पहुंच जाता है, जिनमें से यकीनन कुछ न कुछ लोग वेबसाइट पर जरूर क्लिक करेंगे। ऐसे में वेबसाइट पर जितने ज्यादा क्लिक होंगे उसे गूगल एडसेंस के जरिए उनका विज्ञापन मिलेगदा और कमाई होगी। लेकिन हमारी स लाह है कि आप ऐसे किसी संदेश पर विश्वास न करें। ये मैसेज पूरी तरह से फेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+