राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान भावुक हुए गुलाम नबी आजाद, कहा- हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर है गर्व
MP Ghulam Nabi Azad Farewell Speech: राज्यसभा में आज सांसद गुलाम नबी आजाद सहित चार सांसदों का कार्यकाल पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सदन में फेयरवेल स्पीच दी। प्रधानमंत्री उनकी तारीफ करते हुए राज्यसभा में भावुक हो गए। वहीं अपने विदाई भाषण में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद भी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से हूं, जो कभी पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने सदन में बताया कि जब मैं पाकिस्तान में परिस्थितियों के बारे में पढ़ता हूं, तो मुझे एक हिंदुस्तानी मुस्लिम होने पर गर्व महसूस होता है।

Recommended Video
राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद भी भावुक हो गए। नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन कहा कि मुझे हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व है। मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से हूं, जो कभी पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने सदन में कहा कि जब मैं पाकिस्तान में परिस्थितियों के बारे में पढ़ता हूं, तो मुझे एक हिंदुस्तानी मुस्लिम होने पर गर्व महसूस होता है। इसके बाद आजाद बोलते-बोलते भावुक हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके विदाई भाषण में तारीफ करते हुए भावुक हो गए थे।
जब सदन में पीएम मोदी हुए भावुक
राज्यसभा में पीएम मोदी ने फेयरवेल स्पीच दी। इस दौरान मोदी के आंखों से आंसू छलक आए। सांसदों की भावुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की जमकर तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो व्यक्ति बतौर विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की जगह लेगा उसके लिए आजाद जी का स्तर बना पाना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि गुलाम नबी आजाद ना सिर्फ पार्टी के लिए चिंतित रहते थे बल्कि वो देश और सदन के बारे में भी सोचते थे। आपको बता दें कि राज्यसभा के अपने 6 साल के कार्यकाल के बाद गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications