होली के दिन ट्विटर पर पीएम मोदी बने केजरीवाल के 'फॉलोअर'
नई दिल्ली। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच के रिश्ते कभी दोस्ताना अंदाज में नहीं दिखते हैं लेकिन होली के दिन एक अलग ही अंदाज दोनों के बीच देखने को मिला।
पीएम मोदी ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'ट्विटर' पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फॉलो किया जिसके लिए सीएम केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट के जरिये थैंक्यू बोला।
केजरीवाल ने पीएम को ट्वीट के जरिये थैंक्यू बोला
केजरीवाल ने लिखा कि मोदी सर, मुझे फॉलो करने के लिए धन्यवाद। होली की शुभकामनाएं.. आज गिले शिकवे भूलने का दिन है..उम्मीद है कि भविष्य में केंद्र और दिल्ली के रिश्ते बेहतर होंगे।
मालूम हो कि ये वो ही केजरीवाल हैं जिन्होंने खुले आम पीएम मोदी को बुरा-भला कहा था जब उनके चहेते राजेन्द्र तिवारी के यहां सीबीआई ने रेट डाली थी। केजरीवाल अक्सर पीएम मोदी के बारे में अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं लेकिन पीएम मोदी उनके बारे में कभी कोई टिप्पणी नहीं करते, हां ये अलग बात है कि बीजेपी कभी कोई मौका केजरीवाल पर वार करने का नहीं छोड़ती।













Click it and Unblock the Notifications