ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को पीएम मोदी ने फॉलो किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की कार्यकर्ता को ट्विटर पर फॉलो किया है। प्रियंका शर्मा उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम शेयर किया था। पीएम मोदी ने जब प्रियंका को ट्विटर पर फॉलो किया तो उन्होंने ट्वीट करके प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। प्रियंका ने लिखा कि यह मेरे लिए बड़े आश्चर्य की बात है कि, नरेंद्र मोदी जी मुझे फॉलो करने के लिए आपका बहुत शुक्रिया, यह मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है।

बता दें कि प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी का मजाकिया फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद टीएमसी ने उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने प्रियंका को ममता बनर्जी की छवि खराब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके चलते अभिव्यक्ति की आजाद को लेकर नए सिरे से बहस शूरू हो गई थी प्रियंका ने इस शिकायत के खिलाफ निजली कोर्ट में याचिका दायर की थी, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ममता को रिहा करने का आदेश दिया था
रिहाई के बाद प्रियंका ने कहा था कि वह ममता बनर्जी से माफी नहीं मागेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के भीतर जेलर ने उन्हें धक्का मारा, उनके साथ बदसलूकी की। यही नहीं उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मुझे रिहाई मिलने के बाद भी 18 घंटे तक मुझे जबरन जले में रखा गया। साथ ही जबरन मुझसे माफीनामे पर हस्ताक्षर करवाए गए। प्रियंका ने साफ किया कि ममता बनर्जी की तस्वीर साझा करने का उन्हें जरा भी अफसोस नहीं है और ना ही मैं इसके लिए माफी मागूंगी।












Click it and Unblock the Notifications