Vande Bharat Train: ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Puri Howrah Vande bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी साढ़े छह घंटे में तय करेगी।

Puri Howrah Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: ओडिशा को भी आज पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। ये ट्रेन ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्‍वर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुजरेगी। पीएम मोदी ने आज ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी ने ओडिशा की जनता को किया संबोधित
इस अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को आज वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक भारत और महत्वाकांक्षी भारतीयों का प्रतीक है। जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करता है, तो यह भारत की प्रगति की गति का प्रतिनिधित्व करता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरी तरह से अमृत काल का समय है। भारत की एकता को और मजबूत करने का समय है। जितनी अधिक एकता होगी, भारत की सामूहिक शक्ति उतनी ही अधिक होगी। ये वंदे भारत ट्रेनें भी इसी भावना का प्रतिबिंब हैं।

ओडिशा के सीएम ने दी प्रतिक्रिया
इस मौके पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया है। हम पुरी को एक अंतरराष्ट्रीय विरासत स्थल के रूप में विकसित कर रहे हैं। यहां तक ​​कि मैंने श्री जगन्नाथ पुरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संबंध में पीएम मोदी से भी चर्चा की थी। हम इसे विश्वस्तरीय समुद्र तटीय हवाई अड्डा बनाने के लिए पीएम द्वारा दिए गए सभी सुझावों को शामिल करेंगे। मुझे उम्मीद है कि तीन-चार साल के भीतर आपके सहयोग और समर्थन से हवाईअड्डा तैयार हो जाएगा और आप इसे देश को समर्पित करने के लिए इस क्षेत्र में आएंगे।

ट्रेन का रूट और टाइम टेबल
अधिकारी ने कहा कि 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा। ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी और वापसी में यह पुरी से दोपहर 1.50 बजे निकलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 16 डिब्बों वाली ये ट्रेन खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड पर रुकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+