हिमाचल को पीएम ने दिया नायाब तोहफा, नाहरलागुन से दिल्ली अब दूर नहीं
ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को एक नई सौगात दी है। पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में नाहरलागुन से नई दिल्ली जाने वाली पहली एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी नाहरलागुन से दिखाई। इस मौके पर रेल मंत्री सुरश प्रभु भी उनके साथ मौजूद थे। यह पहली ट्रेन है जो नाहरलागुन से दिल्ली के बीच चलेगी, यह ट्रेन एसी ट्रेन है। पीएम मोदी ने कहा कि वातानुकूलित एक्सप्रेस रेलगाड़ी अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर इसके लिए अनमोल नजराना है।
पीएम मोदी ने अरुणाचल को ये तोहफा प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर दिया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मैं आपके राज्य के स्थापना दिवस पर यहां आकर खुश हूं। राज्य और मुख्यमंत्री ने मुझे आने का न्योता दिया था। राज्य का प्यार ऐसा है कि मुझे आना पड़ा।
पीएम ने कहा कि रेल संपर्क विकास की रीढ़ है। रेलवे अरुणाचल प्रदेश के विकास में मजबूती के रूप में उभरेगा। मोदी ने कहा कि रेल संपर्क से इस पहाड़ी राज्य में समृद्धि आएगी। पीएम ने कहा कि आज राज्य को गति और ऊर्जा दोनों मिल रही है। दोनों ही प्रगति के लिए जरूरी हैं। भारतीय रेल संपर्क अरुणाचल प्रदेश के लिए समृद्धि लाएगा।












Click it and Unblock the Notifications