कम किराए में वंदे भारत जैसी सुविधाएं, अमृत भारत एक्सप्रेस को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, राम-सीता से भी संबंध
Amrit Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन देश में काफी लोकप्रिय हो रहा है। अपनी हाईस्पीड और बेहतर सुविधाओं को लेकर यह लोगों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। हालांकि, इसका किराया थोड़ा महंगा है, लेकिन समय की काफी बचत होती है और बेहतर सुविधाएं भी मिलती हैं। लेकिन अधिक किराया को देखते हुए सरकार ने एक बेहतर विकल्प निकाला है। इससे यात्रियों को कम पैसे में वंदे भारत वाली सुविधाएं मिलेंगी।
गरीब लोगों के मुश्किल को कम करते हुए भारतीय रेलवे ने नई ट्रेन की सौगात देने जा रही है। भारतीय रेल ने अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। यह ट्रेन वंदे भारत जैसी ही होगी। इसमें भी वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो वंदे भारत में मिलती हैं। लेकिन किराया वंदेभारत से बहुत कम देना पड़ेगा।

बिहार को मिलेगी पहली ट्रेन
खास बात है कि यह ट्रेन सबसे पहले बिहार को मिलने वाली है। यह ट्रेन बिहार से यूपी होते हुए दिल्ली आएगी। नई ट्रेन की स्वागत में पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में तैयारी जोरों से चल रही है। यह ट्रेन बिहार और यूपी के लोगों को दिल्ली से जोड़ेगी। कम समय और कम किराया में यात्रियों को दिल्ली पहुंचाएगी।
जाने क्या मिलेंगी सुविधाएं
अमृत भारत ट्रेन में 22 बोगियां होंगी। इसमें एसी के साथ-साथ स्लीपर और जनरल कोच भी होंगे। यह ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी। अत्याधुनिक शौचालय की व्यवस्था रहेगी। सेंसर वाले वाटर टैप लगाए जाएंगे। मेट्रो की तरह इस ट्रेन में भी अनाउंसमेंट किया जाएगा। इस ट्रेन में देश की आम जनता भी चढ़ सकते हैं। आम जनता को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
ये है रूट, इस दिन होगा उद्घाटन
इस ट्रेन का संबंध भगवान राम और माता सीता से भी है। यह ट्रेन माता सीता के जन्मस्थली से भगवान राम के जन्मस्थली को जोड़ेगी। यह ट्रेन बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए नई दिल्ली आएगी। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पीएम मोदी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
5 वंदे भारत और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या में पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे। दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बेंगलुरु जाएगी। इस ट्रेन में भी दो इंजन लगे हुए हैं। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। इस हाई-स्पीड ट्रेनों में किराया बेहद कम रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर ससुराल में जश्न, जानें दामाद के लिए क्या-क्या भेजेगा नेपाल?












Click it and Unblock the Notifications