दक्षिणपंथी संगठनों से पीएम मोदी की जान को खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहे हैं।उनपर हंले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कई बार अलर्ट जारी किया है। अब दिल्ली पुलिस के खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी को पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीएम मोदी की दक्षिणपंशी संगठनों से जान का खतरा बताया जा रहा है। दरअसल ये लोग मोदी द्वारा मुस्लिमों को आकर्षित किए जाने से नाराज है। खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को इस बाबत अलर्ट जारी किया है। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं हैा जब मोदी को लेकर धमकी दी गई हो। अब तक 40 से अधिक आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
इन संगठनों में नक्सल समर्थक, नॉर्थ ईस्ट, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग शामिल हैं। इस बार अब दक्षिणपंथी संगठनों ने मोदी को धमकी दी है। दिल्ली पुलिस के दस्तावेज के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर मोदी के लिए कास सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की आशंका को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications