पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- आपसी प्रेम और भाईचारे से मनाएं यह उत्सव
नई दिल्ली, मार्च 18। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है, "आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।" आपको बता दें कि देशभर में आज होली का उत्सव मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
अन्य नेताओं ने भी इस तरह दी हैं होली की शुभकामनाएं
- गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
- योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली के पावन अवसर पर देशवासियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण सभी को धर्म के मार्ग पर ले जाएं और हमारे जीवन को खुशियों के रंगों से भर दें।
- देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।












Click it and Unblock the Notifications