विमान दुर्घटना पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- दुख की इस घड़ी में भारत हर पल इंडोनेशिया के साथ
PM Modi expresses grief over the loss of lives in a plane crash in Indonesia: इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी करया सुमाड़ी ने यात्री विमान (Sriwijaya Air Boeing 737-500) के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि कर दी है। इस हादसे पर भारत के पीएम मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने Twitter पर लिखा है कि इंडोनेशिया में दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ हर पल खड़ा है।

आपको बता दें कि इससे पहले इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद यात्री विमान जिले के लाकी और लंकांग द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हमें आज वहां से दो (बॉडी) बैग मिले हैं, एक बैग यात्री से जुड़ा है और दूसरे में बॉडी पार्ट्स हैं, बता दें कि विमान में 62 लोग सवार थे।
उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही विमान हुआ लापता
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीविजय एयर बोइंग विमान 737-500 शनिवार (09 जनवरी) दोपहर को जकार्ता में सोएकरनो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलने के लगभग चार मिनट बाद एक गहरी खाई में गिर गया था। दुर्घटना कैसे हुई है, इसके कोई कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि हमें ऐसा लग रहा है कि 62 में से कोई भी शख्स जीवित नहीं होगा। विमान हादसे के बाद हेलीकॉप्टर और गोताखोरों को रविवार को शहर के बीच पर तैनात किया गया है। 62 यात्रियों में 7 बच्चे और 3 शिशु शामिल थे जबकि 12 चालक दल के सदस्य थे और सभी इंडोनेशिया के ही रहने वाले थे।
Recommended Video
मालूम हो कि उड़ान संख्या SJ182 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बोर्नियो द्वीप जा रही थी। उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। बोर्निया द्वीप पहुंचने का वक्त विमान का 90 मिनट का था। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान 26 साल पुराना था। विमान की पहली फ्लाइट मई 1994 में हुई थी। यह बोइंग 737-500 क्लासिक विमान था।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Colombia plane crash: कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 110 जवान थे सवार, कैसे हुआ हादसा -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications