महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत गिरी, दो की मौत, राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने जताया दुख
रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ में बिल्डिंग गिरने की घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के महाड़, रायगढ़ में इमारत ढहने से दुख हुआ। मेरे विचार उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर हैं, सभी संभव सहायता प्रदान कर हैं।" इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया है, उन्होंने भी अपना शोक ट्विटर पर प्रकट किया है।

Recommended Video
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में सोमवार की शाम को एक बहुमंजिला आवासीय इमारत के ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 घायल बताए जा रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 60 लोगों को बचाया जा चुका है, पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में अभी भी करीब 18 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि यह इमारत महाड तहसील के काजलपुरा में बनी थी, इमारत में 45 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि कई लोगों को इमारत के मलबे से निकाला गया है और उन्हें महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जिले के अधिकारियों से बात कर बचाव एवं राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।













Click it and Unblock the Notifications