PM Modi Emmanuel Macron Meeting: मोदी-मैक्रों ने मिलकर लिया ऐसा फैसला, चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद
PM Modi Emmanuel Macron Meeting: भारत और फ्रांस की गहरी दोस्ती में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात के दौरान आपसी संबंधों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के नए स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया।
इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि 'भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का शुभारंभ रहा, जिसका उद्देश्य स्टार्टअप्स, एमएसएमई और शोधकर्ताओं के बीच एक मजबूत वैश्विक नेटवर्क तैयार करना है। पीएम मोदी ने इसे 'जन-भागीदारी की साझेदारी' बताते हुए कहा कि यह तकनीक, रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भविष्य की बुनियाद रखेगी। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में, दोनों देशों का यह साझा कदम न केवल द्विपक्षीय व्यापार को गति देगा, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी एक मिसाल पेश करेगा।

भारत और फ्रांस का रिश्ता अब सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता अब सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 'पार्टनरशिप ऑफ द पीपल' बन चुका है। उन्होंने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' का जिक्र करते हुए कहा कि इनोवेशन अकेले बंद कमरों में नहीं, बल्कि मिल-जुलकर काम करने से आता है। हमारा लक्ष्य स्टार्टअप्स, छोटे उद्योगों (MSMEs) और शोधकर्ताओं के बीच एक ऐसा मजबूत नेटवर्क बनाना है, जो डिफेंस से लेकर क्लीन एनर्जी तक हर क्षेत्र में नए रास्ते खोले।
मानवता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं: पीएम मोदी
पीएम ने भविष्य की तैयारी पर बात करते हुए 'Indo-French Centre for AI in Health' और एरोनॉटिक्स स्किलिंग सेंटर जैसे संस्थानों को 'फ्यूचर-बिल्डिंग प्लेटफॉर्म' बताया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में जहां हर तरफ अनिश्चितता है, वहां भारत का स्केल और फ्रांस की विशेषज्ञता (Expertise) मिलकर वैश्विक स्थिरता का आधार बनेंगे। इंटरनेशनल सोलर अलायंस और IMEC जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए हम न केवल तकनीक विकसित कर रहे हैं, बल्कि मानवता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video: PM मोदी से मिलने से पहले मैक्रों ने मुंबई में जो किया, उसका वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
इस रिश्ते की मजबूती पर पूरा भरोसा: राष्ट्रपति मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह उनकी चौथी आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच के अतुलनीय भरोसे को दिखाती है। उन्होंने इस साझेदारी को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का नया दर्जा देने की घोषणा की। मैक्रों ने साफ किया कि पिछले आठ वर्षों में हमने हर साल नए रास्ते खोजे हैं, क्योंकि हमें इस रिश्ते की मजबूती और इसकी महत्वाकांक्षा पर पूरा भरोसा है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Macron Meet: 'आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझा प्रतिबद्धता', मुंबई में हुई मुलाकात की 10 बड़ी बातें
यह रिश्ता केवल व्यापार तक सीमित नहीं: राष्ट्रपति मैक्रों
मैक्रों ने तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में किसी भी देश की दादागिरी (Hegemony) को नकारते हुए 'कानून के शासन' पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस ने मिलकर दिखाया है कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और AI जैसे क्षेत्रों में साथ आकर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मैक्रों के अनुसार, यह रिश्ता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खुलेपन और पारदर्शिता की एक ऐसी मिसाल है जो दुनिया को नई दिशा देगी।












Click it and Unblock the Notifications