पहल: प्रधानमंत्री जनधन योजना पर काम शुरू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की जनधन योजना की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पीएम ने जन धन योजना के मद्देनजर सभी बैंकों को ईमेल करके हर परिवार के बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया को राष्ट्रीय प्राथमिकता के तौर पर लेने का निर्देश दिया है।

उन्हेांने लिखा है कि 'हमें 7 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाता खोलने की जरूरत है। यह हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता है और अगर ऐसा नहीं हो पाता, तो इससे विकास की कई योजनाएं प्रभावित हो जांएगी।
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को लिखा, 'एक भी व्यक्ति नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए आप अपनी जान लड़ा दें। उन्होंने कहा कि बेहतरीन उपलब्धि वाले शाखाओं को वह मान्यता प्रदान करेंगे।
पढ़ें- योजना आयेाग पर नई येाजना
एक दिन बाद शुरू होने वाली जन धन योजना के तहत प्रत्येक खाता धारक को रुपये का डेबिट कार्ड और एक लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। मोदी ने लिखा, 'उन्हें बीमा और पेंशन दोनों देने का प्रावधान रखा गया है।
पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से कहा था कि वह चाहते हैं कि गरीब से गरीब व्यक्ति का भी बैंक में खाता हो। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के दो चरण होंगे। पहले में बैंकों में खाता खुलवाए जाएंगे, जबकि दूसरा अगले स्वतंत्रता दिवस के बाद बीमा और पेंशन दिया जाएगा। हालांकि इस योजना के क्रियान्वयन में बैंकों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications