पीएम मोदी राजनीति शास्त्र से फर्स्ट क्लास में MA की डिग्री हासिल की है

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता को सार्वजनिक किये जाने की अपील की थी। जिसके बाद पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता सामने आयी है। अहमदाबाद के अखबार अहमदाबाद मिरर ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल की है।

Video: मोम के बनें मोदी, मैडम तुसाद म्यूजियम में शामिल हुआ 'मोम का पुतला'

PM Modi's educational qualification comes out he is Masters in Political science

उन्होंने राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएश की डिग्री प्रथम श्रेणी में हासिल की है। अखबार की रिपोर्ट की मानें तो पीएम बेहतर छात्र थे, उन्होंने 1983 में पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्हें 62.3 फीसदी अंक हासिल हुए थे।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनफॉर्मेशन कमिश्नर श्रीधर आचार्युलू को पत्र लिखकर पीएम की शैक्षिक योग्यता की जानकारी आरटीआई के मद्देनजर सार्वजनिक किये जाने का निर्देश दिया था।

इसके बाद सीआईसी ने दिल्ली और गुजरात विश्वविद्यालय को इस बाबत निर्देश जारी किये थे। हालांकि पीएमओ की ओर से आधिकारिक रूप से पीएम की शैक्षिक योग्यता की जानकारी नहीं दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+