PM मोदी 71000 युवाओं को कल देंगे बड़ा गिफ्ट, रोजगार मेले के तहत चयनितों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मंगलवार यानि कि 22 नवंबर को देश भर में 45 स्थानों पर 71000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। ये नियुक्ति पत्र रोजगार भर्ती के तहत नियुक्त हुए नए लोगों को दिया जाएगा। इस बात की जानकारी कॉर्मिक मंत्रालय की तरफ से दी गई है। वहीं, इस दौरान पीएम मोदी नवनियुक्तों को संबोधित भी करेंगे।

pm modi offer letter

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आपके बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में रोजगार मेले के तहत 75,000 नए नियुक्त लोगों को ऑफर लेटर सौंपा गया था।

इन दो राज्यों के नवनियुक्तों ने नहीं दिया जाएगा ऑफर लेटर
प्रधानमंत्री की तरफ से गुजरात और हिमाचल के नवनियुक्तों को ऑफर लेटर नहीं सौंपा जाएगा। क्योंकि गुजरात और हिमाचल में चुनाव की वजह से आचार-संहिता लागू है। ऐसे में अगर ऑफर लेटर वहां पर बांटा जाएगा तो आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा। आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि हिमाचल में वोटिंग हो चुकी है। दोनों ही राज्यों में रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा।

रोजगार मेले के तहत इन पदों पर की जा रही है भर्तियां
रोजगार मेले के तहत अब शिक्षक, लेक्चरर्स, नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, अन्य तकनीकी और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा कई सशस्त्र बलों में भी रोजगार मेले के तहत नियुक्तियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की तरफ संबंधित योग्यता के आधार पर लोगों को रोजगार दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi को धमकी भरा पत्र, पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+