अब सारे ‘दिमागी नक्सल’ जुटाएगी CJP? अभिजीत दीपके के ‘कॉकरोच प्लान’ से क्या बढ़ेगी PM मोदी की मुश्किलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के लाल किले वाले भाषण में 'दिमागी नक्सल' शब्द आने के बाद सियासी बहस तेज हो गई है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने अभिजीत दीपके के पुराने 'कॉकरोच फॉर्मूले' को नए अंदाज में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। पार्टी की लीगल मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसा सवाल पूछा, जिसने इस पूरे विवाद को एक नया एंगल दे दिया।

CJP नेता रत्ना सिंह ने पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, "अगर देश के सारे दिमागी नक्सल एक जगह जुट जाएं, तो फिर क्या होगा?" यह लाइन इसलिए चर्चा में आई, क्योंकि इसका अंदाज CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के उस सवाल से मिलता है, जिसने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर बड़ा असर डाला था। दीपके ने बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद पूछा था, "अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं, तो क्या होगा?"

PM Modi dimagi naxal

इसके बाद यह सवाल सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं रहा। इसी से कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के डिजिटल अभियान को पहचान मिली। दीपके ने खुद एक बातचीत में बताया था कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह बस सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के बीच चलने वाला मजाक होगा। लेकिन प्रतिक्रिया उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी निकली।

'कॉकरोच फॉर्मूला' आखिर है क्या?

CJP के मामले में इस फॉर्मूले का बेसिक आइडिया काफी सीधा है। पहले किसी टिप्पणी या बयान में इस्तेमाल हुए एक शब्द को पकड़ना। फिर उसी शब्द को सवाल के रूप में सोशल मीडिया पर वापस उछालना। इसके बाद लोगों को उस पहचान के साथ जोड़ने की कोशिश करना।

'कॉकरोच' इसी तरीके से CJP की डिजिटल पहचान बना। अब 'दिमागी नक्सल' को लेकर भी वैसा ही प्रयोग दिखाई दे रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार निशाना प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण में इस्तेमाल किया गया शब्द है।

पीएम मोदी ने 'दिमागी नक्सल' पर क्या कहा?

15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सलवाद और माओवाद पर बात करते हुए कहा कि हथियार उठाने वाले नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में देश ने बड़ी प्रगति की है। इसके बाद उन्होंने एक अलग खतरे की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं" और ऐसे लोगों को पहचानने तथा उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। यानी प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में 'दिमागी नक्सल' को ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया, जिनके बारे में उनका कहना था कि वे हिंसा और अराजकता के रास्ते तलाशते हैं और समाज को गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं।

CJP ने PM मोदी के बयान को युवाओं से क्यों जोड़ा?

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पीएम मोदी के बयान पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि सरकार से सवाल पूछने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को नक्सली बताना सही नहीं है।

सौरव दास ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि युवा सरकार से सवाल कर रहे हैं, उन्हें नक्सली नहीं कहा जा सकता। यह सोच असहमति की आवाज को दबाने जैसी है। अगर युवाओं की समस्याओं का जवाब नहीं दिया जा रहा, तो उन्हें लेबल देने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए।" यह प्रतिक्रिया इसलिए भी अहम है क्योंकि CJP पिछले कुछ समय से युवाओं और सरकार के बीच सवाल-जवाब की राजनीति को अपने अभियान का हिस्सा बनाती रही है।

रत्ना सिंह की पोस्ट पर क्या हुआ?

रत्ना सिंह के सवाल के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसका समर्थन किया। कुछ ने इसका मजाक उड़ाया। वहीं कुछ लोगों ने पलटकर पूछा कि अगर भाजपा समर्थक या राष्ट्रवादी समूह एकजुट हो जाएं तो उसका क्या असर होगा।

एक यूजर ने तंज में कहा कि अगर सवाल पूछना ही 'दिमागी नक्सल' होना है, तो वह भी इस पहचान को स्वीकार करने को तैयार है। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे सरकार के खिलाफ एक साथ खड़े होने की अपील के तौर पर देखा। यहीं CJP का 'कॉकरोच फॉर्मूला' फिर दिखाई देता है। एक शब्द को पहचान बनाना। उस पहचान के नाम पर लोगों को जोड़ना। और फिर सोशल मीडिया की ताकत से उसे आंदोलन की शक्ल देने की कोशिश करना।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में नक्सलवाद के हिंसक इतिहास और उसके वैचारिक प्रभाव की बात की। दूसरी तरफ CJP इसे सरकार की आलोचना करने वाले युवाओं से जोड़ रही है। दोनों पक्षों की इसी अलग व्याख्या ने विवाद को और बड़ा कर दिया है।

फिलहाल इतना साफ है कि अभिजीत दीपके का 'कॉकरोच फॉर्मूला' CJP के लिए सिर्फ एक पुरानी सोशल मीडिया लाइन नहीं रहा। पार्टी अब उसी तरीके को 'दिमागी नक्सल' जैसे नए राजनीतिक विवाद पर आजमाती दिख रही है। अब देखना यह है कि यह सवाल भी 'कॉकरोच' वाले अभियान की तरह बड़ा डिजिटल आंदोलन बनता है या सिर्फ सोशल मीडिया बहस तक सीमित रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+