ICC U19 world cup 2018: टीम इंडिया की जीत पर मोदी, राहुल और योगी ने दी बधाई

ICC U19 world cup 2018:

Recommended Video

    U-19 World Cup Final:PM Modi,Yogi Adityanath and Rahul Gandhi congratulate team India|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच न्यूजीलैंड स्थित वे ओवल में खेला गया। जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया फाइनल में एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि- हमारे युवा क्रिकेटरों की शानदार उपलब्धि से बहुत रोमांचित हूं। अंडर -19 विश्व कप जीतने के लिए उन्हें बधाई। यह जीत हर भारतीय को बेहद गौरवान्वित करता है।

    टीम इंडिया की जीत पर मोदी, राहुल और योगी ने दी बधाई

    कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि - अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप की शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई! क्रिकेट सितारों की नई पीढ़ी की सफलता में भारत को बहुत गौरव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है।

    प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत ने देश का मान बढ़ाया है। सभी युवा खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+