ममता-जयललिता की जीत से भाजपा को फायदा, अब केन्द्र चैन से
नई दिल्ली। जी हां, तमिलनाडु में जे जयललिता की और बंगाल में ममता बैनर्जी की वापसी ने बीजेपी को रिलैक्स मोड में ला दिया है। भले ही इन दोनों राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज नहीं की लेकिन फिर दोनों प्रदेश में कांग्रेस की हार ने उसे बड़ी राहत दी है।
क्योंकि अगर दोनों जगह कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार जीतती तो निश्चित रूप से इसका असर सेंट्रल पर पड़ता और इस प्रभाव राज्यसभा चुनावों और अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों पर पड़ता और ये मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता था।
लेकिन आज दोनों राज्यों से कांग्रेस का पतन भाजपा के लिए खुशी लेकर आया है क्योंकि दोनों ही लोगों से कांग्रेस के संबंध अच्छे नहीं है जिनकी कड़वाहट का फायद भाजपा को मिल सकता है इसी कारण कहा जा रहा है कि ममता-जयललिता की जीत से अब केन्द्र चैन से बैठेगा।













Click it and Unblock the Notifications