पीएम मोदी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ जीवन का दिया आशीर्वाद
नई दिल्ली, 16 अगस्त। सोमवार 16 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्य की कामना की है।

पीएम मोदी ने अपने ट्टीटर पर बधाई संदेश लिखा- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केजरीवाल की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया।
बता दें दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच भले ही राजनीतिक स्तर पर मतभेद हैं और दोनों दलों के बीच तनातनी चल रही हैं लेकिन इस सबके बीच अरविंद केजरीवाल के बर्थडे पर जिस प्रकार पीएम मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केजरीवाल को बर्थडे विश किया उससे साफ है कि किसी के मन में कोई द्वेष नहीं है।
अरविंद केजरीवाल को जन्म दिन की बधाई देने वालों में भाजपा नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा नेता व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा, भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया।बता दें आम आदमी प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी हैं।
केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से डिग्री हासिल की उसके बाद वो भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी बने लेकिन समाज सेवा के नाम पर अपनी अधिकारी की नौकरी छोड़ दी और वर्ष 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर शोर से उठाया और जमकर लाइम लाइट हुए।
इसके बाद अन्ना हजार के साथ लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया और फिर अपना राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के नाम से बनाया और दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़े और दिल्ली की जनता ने उन्हें जमकर प्यार दिया और उन्होंने अपनी सरकार बना ली। वहीं अपने पहले कार्यकाल के दौरान केजरीवाल दिल्ली वासियों के दिल में बस गए और दूसरी बार उन्हें वोटरर्स का ढ़ेर सा प्यार मिला और केजरीवाल दोबारा दिल्ली के सीएम बन गए।












Click it and Unblock the Notifications