पीएम मोदी ने अपनी चीजों की नीलामी से जमा किए तकरीबन 100 करोड़ रुपए
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को एक इंटरव्यू में एक कुशल बिजनेसमैन बताया था। उन्होंने कहा था कि वह हर चीज का बेहतर इस्तेमाल करना जानते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने अपनी वस्तुओं की नीलामी करके दिखा दिया है।

13 साल से चल रही परंपरा में मोदी ने जमा किए 95 करोड़ रुपए
पीएम की चीजों की नीलामी से तकरबीन 8 करोड़ रुपए जमा हुए हैं जो गंगा सफाई अभियान को जायेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से अपनी चीजों की नीलामी करते आये हैं। अभी तक पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते पिछले 13 साल की नीलामी के जरिए 95 करोड़ रुपए इकट्ठे किये हैं।
सभी 455 वस्तुएं हुई नीलाम
सूरत में तीन दिवसीय नीलामी कार्यक्रम में पीएम मोद की 455 वस्तुओं की नीलामी की गयी। जिसमें पीएम मोदी का विवादित सूट भी शामिल था जोकि अकेले 4 करोड़ 31 रुपए में बिका है। पीएम मोदी के इस सूट पर उनका नाम गुदा है जिसकी वास्तविक कीमत तकरीबन 10 लाख रुपए बताया जा रहा था। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
हीरों के व्यापारी लालजी भाई पटेल ने मोदी के सूट की सबसे अधिक बोली लगाकर उसे अपने नाम किया। साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जाहिर की पीएम मोदी स्वयं उन्हें यह सूट भेंट करें। वहीं तीन दिन चली नीलामी से जमा हुई राशि पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन सबका आभारी हूं जिन्होंने इस नीलामी को सफल बनाया।
ब्रेट ली की टी शर्ट भी मोदी ने नीलाम कर दी
पीएम मोदी के सूट के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी ब्रेट ली ने उन्हें एक टी शर्ट भेंट की थी। यही नहीं पीएम मोदी की शॉल, पगड़ी, गांधी जी की मूर्ती सहि तकई चीजें जो उन्हें उपहार में मिली थी उन सब चीजों को नीलामी में शामिल किया था। पीएम मोदी की उनकी मां के साथ खींची गयी तस्वीर भी नीलामी में शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications