चीन के राष्ट्रपति से एनएसजी के मुद्दे पर पीएम मोदी ने की बात
नई दिल्ली। गोवा में ब्रिक्स के 8वें सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की इस साल ये तीसरी बैठक है।

आतंकवाद को माना महत्वपूर्ण मुद्दा
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा चीन ने ब्रिक्स को मजबूत करने में काफी काम किया है। गोवा में एक प्रेसवार्ता के दौरान स्वरूप ने बताया कि भारत और चीन ने आतंकवाद को एक महत्वपूर्ण मुद्दा माना है।

एनएसजी के मुद्दे पर हुई बातचीत
पीएम ने कहा कि आज कोई भी देश आतंकवाद के खतरे से बचा नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और चीन को आतंकवाद रोधी कदमों को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ एनएसजी के मुद्दे पर बातचीत हुई है।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने कहा
वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से पीएम मोदी की मुलाकात के संबंध में प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने कहा भारत के साथ संबंधों को और बढ़ाने की जरुरत है।

निवेश बढ़ाने पर बातचीत हुई
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ी हमले के बाद दक्षिण अफ्रीका के बयान पर आभार जताया है साथ ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापार, निवेश बढ़ाने पर बातचीत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications