ओमिक्रॉन की स्थिति को लेकर PM मोदी ने की समीक्षा बैठक,कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली, 23 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' के देश में बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ देश में इस वैश्विक महामारी की ताजा स्थिति की समीक्षा की और भावी कदमों के बारे में चर्चा की। देश में अब तक ओमीक्रॉन के 200 से ज्यादा केस हो गए हैं।

Recommended Video

    Omicron Variant के खतरे के बीच कपड़े के मास्क कितने Safe ? जानिए Expert की चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi chairs Covid review meeting as Omicron spreads alarm

    पीएम मोदी यह बैठक ऐसे समय में कर रहे हैं जब भारत में ओमिक्रॉन के 236 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। देश में अब तक ऑमिक्रॉन के मामले 16 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन स्वरूप के सबसे अधिक 65 मामले, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15 मामले सामने आए हैं।

    इससे पहले दिन में, केंद्र ने राज्यों के साथ एक और समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में अगले साल चुनाव वाले राज्यों पर विशेष फोकस रहा। केंद्र ने ओमिक्रॉन के प्रसार के मद्देनजर इन राज्यों से टीकाकरण कवरेज में तेजी लाने के लिए कहा था। केंद्र ने राज्यों से आगामी त्योहारी सप्ताह से पहले स्थानीय प्रतिबंधों और पाबंदियों पर विचार करने को भी कहा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा था कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप इसके डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है

    केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे कोविड-19 से प्रभावित आबादी के उभरते आंकड़ों, भौगोलिक फैलाव, अस्पताल के बुनियादी ढांचे और इसके उपयोग, जनशक्ति, कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित करने और जिला स्तर पर कंटेनमेंट जोन को लागू करने की समीक्षा करें। आपात कालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय किए जाने के साथ ही जिला एवं स्थानीय स्तर पर सख्त एवं त्वरित रोकथाम कार्रवाई की जानी चाहिए।

    ओमीक्रोन की संक्रामकता के मद्देनजर देश में कोविड रोधी टीके की बूस्टर डोज देने की मांग भी उठ रही है। कई देशों में बूस्टर डोज दी भी जा रही है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण की प्रगति के साथ-साथ कोविड-19 और ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए राज्यों की सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की ऑनलाइन तरीके से समीक्षा करते हुए, राज्यों को सलाह दी कि महामारी का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+