राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने हैदराबाद को कहा भाग्यनगर, क्या सरकार बनने के बाद बदलेगा नाम?

हैदराबाद, जुलाई 03। तेलंगाना में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। पीएम ने इस दौरान बैठक में हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया। बीजेपी के नेता रविशंकर प्रसाद ने भी बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बताया कि पीएम मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहा है। जानकारी के मुताबिक, कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद का नाम भाग्यनगर था और यही रहेगा, यह बात बीजेपी के लिए बहुत अहमियत रखती है।

Narendra Modi

हमारी एक ही विचारधारा है- नेशन फर्स्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने अखंड भारत को गढ़ने का काम किया था और अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी बीजेपी की है। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमने तुष्टिकरण खत्म कर तृप्तीकरण का रास्ता अपनाया है और हमारी एक ही विचारधारा है- नेशन फर्स्ट।

क्या हैदराबाद होगा भाग्यनगर?

बैठक खत्म होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने पीयूष गोयल से भी यह पूछा कि क्या तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जाएगा? तो इस पर उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला पार्टी के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सहयोगियों के साथ मिलकर किया जाएगा।

बीजेपी और संघ की लंबे समय से रही है यह मांग

आपको बता दें कि आरएसएस और भाजपा के अंदर लंबे समय से हैदराबाद को भाग्यनगर करने की मांग होती रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैदराबाद में जाकर यह मांग कर चुके हैं। नवंबर 2020 में हैदराबाद में मेयर के चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने एक सभा के दौरान कहा था कि अगर यहां बीजेपी की सत्ता आती है तो शहर का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जाएग। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निकाय चुनाव में प्रचार के लिए हैदराबाद गए थे और वहां उन्होंने अपने दिन की शुरुआत भाग्यनगर मंदिर के दर्शन के साथ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+