विकास के लिए ऊर्जा बहुत जरूर, अब हम मेगावाट में नहीं गीगावाट में बात करते हैं- पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा संरक्षण को आज के समय की जरूरत बताते हुए कहा कि यह मानवजाति के विकास में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। प्रदानमंत्री मोदी ने पहले नवीकरणीय ऊर्जा वैश्विक निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो रिइन्वेस्ट 2015 के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए कहा कि मानवजाति के विकास के लिए ऊर्जा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां पहले देश में बिजली की चर्चा होने पर हम मेगावाट की बात कहते थे आज हम गीगावाट की बात करते हैं। यह ऊर्जा के क्षेत्र में हमारे विकास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक ही समय में अपनी गति और विकास को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाना चाहते हैं। ऊर्जा क्षेत्र उन्हीं क्षेत्रों में से एक है, जिसका हमें तीव्रगति से विकास करना है।
ऊर्जा संरक्षण को समय की जरूरत बताते हुए मोदी ने कहा कि हम सिर्फ ख्याति के लिए ही नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं, बल्कि गरीबों के घरों में भी बिजली पहुंचाना चाहते हैं। ताकि लोगों के जीवन में बदलाव लाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications