मुकुल रॉय की पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे ममता के भतीजे, पीएम मोदी ने भी किया फोन

मुकुल रॉय की पत्नी को देखने पहुंचे अभिषेक, पीएम ने भी किया फोन

कोलकाता, 3 जून: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। हाल के दिनों में कई ऐसा नेता जो विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़ भाजपा में गए थे, वो वापसी की कोशिश कर रहे हैं। मुकुल रॉय के बारे में भी कहा जा रहा है कि वो भाजपा छोड़ अपनी पुरानी पार्टी यानी टीएमसी में जा सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से ऐसा कोई इशारा नहीं किया गया है, ये सिर्फ कयास ही हैं। इस बीच मुकुल रॉय से जुड़ूी दो खबरें सामने आई हैं। बुधवार को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मुकुल रॉय की बीमार पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। वहीं आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन भी मुकुल रॉय के पाास आया और उन्होंने भी उनकी बीवी की सेहत के बारे में जानकारी ली।

Abhishek Banerjee meets Mukul Roy wife, Mukul Roy back to Tmc, PM narendra modi call Mukul Roy, west bengal, tmc, kolkata, narendra modi, BJP, Mukul Roy, Abhishek Banerjee, मुकुल रॉय को किया मोदी ने फोन, मुकुल रॉय की टीएमसी में वापसी, पश्चिम बंगाल

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय को देखने पहुंचे। कोरोना वायरस से संक्रमित कृष्णा का यहां इलाज चल रहा है। वहीं मुकुल रॉय आइसोलेशन में हैं। अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल पहुंच मुकुल रॉय के बेटे उनके बेटे शुभ्रांषु से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को फोन करके उनकी बीमार पत्नी का हालचाल पूछा। सुभ्रांषु ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुबह साढ़े दस बजे फोन पर पिताजी से बात की और मां का हालचाल पूछा। बता दें कि हाल ही में सुभ्रांषु ने जो कि खुद भी भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़े थे, कहा है कि ट्वीट किया था कि जनादेश पाकर सत्ता में आई सरकार की आलोचना करने से पहले लोगों को आत्मावलोकन करना चाहिए। इसे एक तरह से बीजेपी पर निशाना माना जा रहा है।

हाल के दिनों में मुकुल रॉय की मता बनर्जी से काफी तनातनी देखी जा रही थी लेकिन अब जिस तरह से अभिषेक बनर्जी की मुलाकात उनके बेटे से हुई है, उसके बाद रॉय के अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रही हैं। हालांकि भाजपा और टीएमसी नेताओं ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+