PM मोदी की नई टीम: देश का सबसे युवा कैबिनेट, मंत्रिमंडल की औसत उम्र 56 साल

नई दिल्ली, 07 जुलाई। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इस विस्तार में जहां 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई। तो वहीं कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी। नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में सब कुछ थोड़ा-थोड़ा है। मोदी 2.0 कैबिनेट की औसत आयु 56 साल बताई जा रही है। जिसे देश का अब तक का सबसे यंग कैबिनेट होने का दावा किया जा रहा है।

PM Modi Cabinet boasts of being the youngest ever, with an average age of 56 years

36 नए मंत्रियों में सबसे छोटे 35 वर्षीय निसिथ प्रमाणिक हैं, जबकि सबसे बड़े 69 वर्ष के हैं। 65 से ऊपर के पांच मंत्री हैं और 70 साल से ऊपर का कोई भी मंत्री नहीं हैं। प्रमाणिक के अलावा युवा वर्ग में शांतनु ठाकुर (38), अनुप्रिया पटेल (40), भारती प्रवीण पवार (42), जॉन बारला (45) शामिल हैं। रविशंकर प्रसाद, रमेश पोखरियाल 'निशंक', प्रकाश जावड़ेकर और हर्षवर्धन जैसे नेताओं के 12 जिनकी कैबिनेट से छुट्टी हुई है , उनकी तुलना में औसत आयु में अंतर आठ वर्ष है।

इस्तीफा देने 12 मंत्रियों की औसत आयु 64 है, जिसमें सबसे छोटी उम्र 50 वर्ष और सबसे बड़ी 73 वर्ष है। 65 से ऊपर के आठ लोग थे, जबकि तीन 70 से ऊपर थे। मई 2019 में दूसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद में यह पहला फेरबदल किया है। उम्मीद है कि युवा शक्ति के साथ, प्रधान मंत्री बेरोजगारी और कौशल की कमी की चुनौतियों का सामना करेंगे, खासकर जब कोविड -19 महामारी के प्रकोप से देश जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें: Cabinet Expansion: BPL मोबाइल के फाउंडर राजीव चंद्रशेखर कौन हैं, मोदी सरकार में मंत्री बने हैं

युवा फैक्टर पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, प्रधानमंत्री ने एससी, एसटी और ओबीसी के लिए रिकॉर्ड प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया। नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में सात पीएचडी, तीन एमबीए, तेरह वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर, सात सिविल सेवक और स्नातक डिग्री वाले 68 मंत्री होंगे। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल में दलित समुदाय के 12 मंत्री होंगे। इनमें से प्रत्येक मंत्री एक अलग एससी समुदाय से हैं। इनमें से दो एससी मंत्रियों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार यादव, कुर्मी, जाट, दारजी, कोली और वोक्कालिगा समेत 19 पिछड़ी जातियों के रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+