प्रशंसको के लिए प्रोटोकॉल तोड़ आधा किलोमीटर पैदल चले पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है और प्रधानमंत्री खुद इस बात को बेहतर समझते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भावनाओं का बखूबी खयाल रखना जानते हैं। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान मोदी-मोदी के नारों के बीच मोदी खुद ही राजपथ पर पैदल चल दिये।

दरअसल जब गणतंत्र दिवस की परेड खत्म हो चुकी थी इसके बाद सबसे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का काफिला रवाना हुआ। ठीक उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राजपथ से रवाना हुआ। ऐसे में जब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही पीएम का काफिला राजपथ पर निकला लोग मोदी-मोदी का नारा लगाने लगे।
तभी मोदी का काफिला रुका और वो कार से निकलकर पैदल चलने लगे। लोगों के लगाव और प्यार को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री राजपथ पर तकरीबन आधा किलोमीटर तक पैदल चलते रहे। प्रधानमंत्री ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।












Click it and Unblock the Notifications